ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह फंटू ने गरीब कल्याण मेला का किया अवलोकन
ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह फंटू ने गरीब कल्याण मेला का किया अवलोकन
गर्भवती महिलाओं का गोद भराई व बच्चों का कराया अन्नप्राशन -
ब्लाक प्रमुख ने आंगनबाड़ी सहित कार्यकत्रियों को सही पोषण व देश रोशन के तहत दिलाया शपथ-
ब्लाक प्रमुख व वीडियो ने हस्ताक्षर कर सितंबर पोषण माह का चलाया अभियान -
पं. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विकास खंड में आयोजित किया गया गरीब कल्याण मेला--
(त्रिपुरारी शंकर पटेल )
मुंगरा बादशाहपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर मुंगरा बादशाहपुर ब्लॉक मुख्यालय पर गरीब कल्याण मेला का आयोजन किया गया। जिस के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह (फंटू) ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह व बाल विकास परियोजना की मुख्य सेविका रेनू कुमारी ने ब्लाक प्रमुख का पुष्प देखकर भव्य स्वागत किया।
ब्लॉक में गरीबों के कल्याण के लिए भारत एवं राज्य सरकार की तरफ से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का स्टाल लगाया गया। जिसमें स्वास्थ्य परीक्षण ,आयुष्मान कार्ड का वितरण व कोविड-19 का टीकाकरण कराया गया। इसके अलावा सभी प्रकार के ऋण, कृषि यंत्र, पात्र परिवारों को राशन कार्ड तथा खाद्य सामग्री, धात्री महिलाओं एवं कुपोषित बच्चों को पोषाहार वितरित किया गया। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना, शौचालय, स्वच्छ, पेयजल, उज्जवला वाला दो योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन दिए जाने का भी स्टाल लगाया गया था।
साथ ही साथ विधवा, वृद्धावस्था, दिव्यांग पेंशन के लिए कैंप आयोजित किए गए। इस दौरान ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह ने गर्भवती महिलाओं में अंकिता देवी, मीरा देवी, चंद्र रेखा, बबली व अनीता का गोदभराई तथा शालू, आकांक्षा, दीपिका ,आदर्श व शगुन का अन्नप्राशन करवाया। और किशोरी बालिकाओं में पूनम ,गुंजा ,आरती, रोशनी व अजोला को अपने हाथों से पोषण की पोटली दिया गया। इस दौरान राशन कार्ड बनाने कैंप की जानकारी गांव को लोगों को ना देने पर ब्लॉक प्रमुख ने खाद्य विभाग की सप्लाई इंस्पेक्टर अमृता द्विवेदी के प्रति नाराजगी जताई।
कार्यक्रम के अंत में मुंगरा बादशाहपुर के किशोरों और महिलाओं को कुपोषण मुक्त स्वस्थ और मजबूत करने के लिए ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह व वीडियो सुरेंद्र बहादुर सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को शपथ दिलवाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव योगेंद्र सिंह तथा संचालन खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह ने किया। इस अवसर पर भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष नीलम गुप्ता, बाल विकास परियोजना अधिकारी दीपक प्रताप चौबे, पशु चिकित्सा अधिकारी डीडी सरकार, रावत,धर्मेन्द्र,प्रधान चंद्रेश कुमार गुप्ता, सहित श्रम एवं रोजगार पशुपालन, कृषि जल ,निगम आपूर्ति, सेवा योजना ,बेसिक शिक्षा, समाज कल्याण ,दिव्यांग शक्ति करण, खादी ग्राम उद्योग, कौशल विकास सहित सभी खंड विकास अधिकारी मेले में उपस्थित रहे।





0 Response to "ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह फंटू ने गरीब कल्याण मेला का किया अवलोकन"
एक टिप्पणी भेजें