अपना दल यस ने बूथ विजय अभियान के तहत चलाया सदस्यता अभियान
त्रिपुरारी शंकर पटेल
मुंगरा बादशाहपुर जौनपुर । मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में अपना दल एस के पदाधिकारियों के द्वारा बूथ विजय अभियान के तहत सदस्यता का कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता एकत्रित होकर सदस्यता ग्रहण किए। कार्यक्रम में अपना दल एस के जिला अध्यक्ष शिव नायक पटेल व विनोद यादव ने कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए गांव -गांव जाकर लोगों से संपर्क कर पार्टी की नीति के बारे में लोगों को बताया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपना दल एस के नेता डॉ जयप्रकाश दुबे ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कार्यकर्ताओं से कहा की अपना दल यस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के दिशा निर्देशों पर हमारे द्वारा लगातार मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है । और आगे उन्होंने कहा कि अपना दल यस कैडर पीस पार्टी बनती जा रही है। धीरे- धीरे अन्य प्रदेशों में भी पार्टी का विस्तार हो रहा है। और इस बार आगामी उत्तर प्रदेश 2022 के विधानसभा चुनाव अपना दल को सम्मानित भागीदारी मिलेगी जिसको मुझे आशा नहीं पूर्ण विश्वास है ।अगर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल जी का आशीर्वाद मिला तो मुंगरा बादशाहपुर सम्मानित जनता को यह सीट जीत कर झोली में डाल दूंगा
और यहां की जनता ने पहले से ही मन बना लिया है। कि गठबंधन के प्रत्याशी को अपना नेता बनाना है। उन्होंने आगे कहा कि बहन अनुप्रिया जी के नीतियों मैं अपना विश्वास रखकर मैं अपना दल में शामिल हुआ हूं। और जैसा पार्टी का दिशानिर्देश होगा उस पर अमल कर लूंगा आज जनता जागरूक हो गई है इस बार जो विधायक जनता चुनेगी वह क्षेत्रीय होगा। और इसके लिए जनता ने अपना मन बना लिया है। इसलिए अपना दल गठबंधन की सीट जीत के लिए एकदम सटीक और सही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वी जोन के रजनी कांत पटेल तथा संचालन सेक्टर अध्यक्ष रजनीश ने किया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 Response to "अपना दल यस ने बूथ विजय अभियान के तहत चलाया सदस्यता अभियान"
एक टिप्पणी भेजें