अपना दल एस को मजबूती करने के लिए जेपी दुबे ने चलाया सदस्यता अभियान
नए कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी
(विक्की कुमार गुप्ता)
मुंगरा बादशाहपुर। क्षेत्र के करौदा ग्राम सभा में अपना दल (एस )का बूथ विजय अभियान के तहत डॉ.जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया। अपना दल एस के जिलाध्यक्ष शिवनारायण पटेल ने बताया कि पार्टी की ओर से पूरे प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने व पार्टी की संरक्षक एवं सांसद अनुप्रिया पटेल के हाथों को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में आज पार्टी आलाकमान के निर्देश पर डॉ जे पी दुबे के नेतृत्व में मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में जोरो से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है
इस दौरान सैकड़ों नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी गई।डॉ. जय प्रकाश दुबे को अपना दल (एस) पार्टी में शामिल होने पर पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए और जिस तरीके से अपना दल (एस) पार्टी में गांव के युवा व बुजुर्ग लोग जुट रहे हैं,। निश्चित ही मुंगरा बादशाहपुर में अपना दल का एक नया इतिहास बनेगा। सदस्यता अभियान के दौरान जय प्रकाश दुबे ने कहा कि मैं क्षेत्र की जनता व पार्टी के कार्यकर्ताओं के मान - सम्मान तथा उनके स्वाभिमान की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। यदि क्षेत्र की जनता का स्नेह प्यार व पार्टी के कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद मिला तो निश्चित ही मुगरा विधानसभा क्षेत्र को पूरे मजबूती के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
इस अवसर पर लालता प्रसाद पटेल बृजेश दुबे व देवी प्रसाद दुबे आदि लोग मौजूद रहे।

0 Response to "अपना दल एस को मजबूती करने के लिए जेपी दुबे ने चलाया सदस्यता अभियान"
एक टिप्पणी भेजें