अपना दल एस को मजबूती करने के लिए जेपी दुबे ने चलाया सदस्यता अभियान
मुंगरा बादशाहपुर। क्षेत्र के मझगवां ग्राम सभा में अपना दल (एस )का बूथ विजय अभियान के तहत सदस्यता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर जय प्रकाश दुबे,विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष शिव नायक पटेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र देव पटेल, ने बताया कि पार्टी की ओर से पूरे प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने व पार्टी की संरक्षक एवं सांसद अनुप्रिया पटेल के हाथों को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में आज पार्टी आलाकमान के निर्देश पर डॉ जे पी दुबे के नेतृत्व में मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में जोरो से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान सैकड़ों नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी गई।डॉ. जय प्रकाश दुबे को अपना दल (एस) पार्टी में शामिल होने पर पार्टी के कार्यकर्ता और क्षेत्र वासियों में उत्साह दिखाई दी इस मौके पर हरिराम पटेल, बृजेश मणि दुबे, देवी प्रसाद द्विवेदी, दीना चौरसिया,व सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे

0 Response to "अपना दल एस को मजबूती करने के लिए जेपी दुबे ने चलाया सदस्यता अभियान"
एक टिप्पणी भेजें