-->

ads2

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने सपा में शामिल युवा नेता विनोद मिश्रा का किया स्वागत

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने सपा में शामिल युवा नेता विनोद मिश्रा का किया स्वागत

 

(त्रिपुरारी शंकर पटेल)

 मुंगरा बादशाहपुर जौनपुर क्षेत्र के युवा नेता विनोद मिश्रा ने भाजपा छोड़ सपा में शामिल होने के बाद समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय के कार्यक्रम में पहुंचने पर जिला अध्यक्ष लाल बहादुर यादव एवं पार्टी के प्रमुख सचिव व सभी पदाधिकारियों ने पुष्प कि हार पहनाकर और गले लगाकर स्वागत किया! जिला अध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि आने वाला समय अब समाजवादी पार्टी का ही है। जनता को भाजपा में कोई भी विश्वास नहीं रह गया है। ना तो कार्यकर्ताओं का कोई वजूद है और ना ही संगठन का। इसलिए भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी और किसान विरोधी नीतियों से निपटने के लिए समाजवादी पार्टी का ही बैनर सबसे उचित है।इसी मंच से महंगाई ,भ्रष्टाचार,बेरोजगारी आदि की लड़ाई लड़ी जा सकती है।


सपा युवा नेता विनोद मिश्रा ने कहा कि महंगाई के कारण गरीबों के बच्चे वैसे ही नहीं पढ़ पा रहे थे। मन्दिर निर्माण के लिए तथा दशहरा, दीपावली व संगम स्नान के लिए लाखों रूपये खर्च किये जा रहे हैं, लेकिन आम आदमी दवा के अभाव में अकाल मौत का शिकार हो रहे हैं। भाजपा संविधान को ही बदलना चाहती है। इस समय देश में भाजपा का एक मात्र विकल्प समाजवादी पार्टी व राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव ही हैं। इस मौके पर सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे




0 Response to "समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने सपा में शामिल युवा नेता विनोद मिश्रा का किया स्वागत"

एक टिप्पणी भेजें

vbp2

vbp3

advertising articles 2

Advertise under the article